अभाविप की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' महाराष्ट्र के रायगड किला से प्रारम्भ।
दि.28/11/2023
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
अभाविप की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' महाराष्ट्र के रायगड किला से प्रारम्भ।
2161 किमी की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, वीरता तथा उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं से कराएगी अवगत।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभिषेक के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही हिंदवी स्वराज्य यात्रा आज मंगलवार को महाराष्ट्र के रायगड किले से प्रारम्भ हुई, अभाविप की हिंदवी स्वराज्य यात्रा युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं से अवगत करायेगी।
यह वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350वां वर्ष है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' 75 किलों से संकल्पित की गयी मिट्टी के कलश के साथ 07 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेगी, इस यात्रा में साथ चल रहे अभाविप कार्यकर्ता छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों की वेशभूषा में सम्मिलित होंगे।
महाराष्ट्र के रायगड से प्रारम्भ हुई यह यात्रा शिवनेरी, वेरुल, सैंधवा, सारंगपुर, गुना, शिवपुरी, डबरा, आगरा के रास्ते दिल्ली (इंद्रप्रस्थ नगर) तक जाने वाली 2161 किलोमीटर की 'हिंदवी स्वराज्य यात्रा' का मार्ग में कुछ प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत किया जायेगा इसके साथ ही साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े तथा उनके सुशासन तथा स्वराज्य पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों तथा सभाओं का आयोजन किया जायेगा।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, "छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। छत्रपति शिवाजी महाराज का शासनकाल शोषण और भय से मुक्त तथा स्वराज्य और सुशासन से युक्त रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 2161 किलोमीटर की हिंदवी स्वराज्य यात्रा देश के युवाओं को शिवाजी महाराज के जीवन से महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करायेगी।
(यह प्रेस विज्ञप्ति केंद्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगंबर पवार द्वारा जारी की गयी है।)
Date:28th November 2023
- :Press Release: -
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad's Hindavi Swarajya Yatra Commences Today to Commemorate 350th Anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj's Coronation
Today marks the commencement of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad's (ABVP) Hindavi Swarajya Yatra, a monumental journey spanning 2161 kilometers, in honor of the 350th anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj's Coronation. The Yatra, launched from the historic capital of Swarajya, Raigarh, is set to conclude on December 7th at the ABVP National Conference in Delhi.This remarkable journey features a symbolic representation of Shivaji Maharaj's legacy, with an idol of Chhatrapati Shivaji Maharaj and a Kalash crafted from 75 kilograms of Swarajya's sand. Accompanying the Yatra are 20 Karyakartas, donned in attire reminiscent of Shivaji's Sainiks (Mavla), and a fleet of 15 motorbikes.
The Yatra will traverse through key historical sites associated with Chhatrapati Shivaji Maharaj, including Shivneri, Berul, Saranpur, Shivpuri, Dabra, Guna, Agra, Noida, and more. Along the route, various spots will witness grand welcomes, complemented by cultural programs organized by students to illuminate the essence of Shivaji's Swarajya. The Yatra will culminate in Delhi, where the ABVP National President and National General Secretary will extend a warm welcome, paying homage to Shivaji's legacy by worshipping the idol and Kalash crafted from Swarajya's sand.
ABVP National General Secretary, Yagywalkya Shukla, emphasized the historical significance of the event, stating, "The coronation of Chhatrapati Shivaji Maharaj is a pivotal moment in Indian history. We aim to raise awareness about the exemplary governance of Shivaji Maharaj through this Yatra. This Yatra stands as a tribute to the enduring legacy of Chhatrapati Shivaji Maharaj, aiming to inspire and educate the nation about the principles of good governance exemplified during the era of Shivaji's Swarajya.".
(This Press Release has been issued by Central Office Secretary Shri Digambar Pawar.)