Press release

इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि

November 18, 2025

दि. 18 नवम्बर 2025

 

-: प्रेस विज्ञप्ति:-

 

इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ होंगे अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ सम्मिलित होकर देशभर से आ रहे विद्यार्थी प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। आगामी 28 से 30 नवम्बर तक अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन उत्तराखण्ड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाना है, जिसमें 1500 से अधिक प्रतिनिधि कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. एस. सोमनाथ ने जनवरी 2022 से जनवरी 2025 तक इसरो का नेतृत्व करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दिलाईं। उनके मार्गदर्शन में चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग, आदित्य–L1 मिशन, एक्सपोसैट, आईएनसैट सहित कई महत्वपूर्ण उपग्रह मिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान RLV-LEX, छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान SSLV के विकास, राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति के विस्तार तथा निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के साथ इसरो की साझेदारी को सुदृढ़ करने में भी उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जो देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि, “आगामी 28 नवंबर को देवभूमि उत्तराखण्ड में अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में डॉ. एस. सोमनाथ विद्यार्थी एवं प्राध्यापक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। भारतीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में उनका कार्य अनुकरणीय है। देहरादून में आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके मार्गदर्शन से देशभर के युवाओं को विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त होगी।”

 

(यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री सौरभ पाण्डेय द्वारा जारी की गई है)

 

 

 

 Date: 18th November 2025

 

-: Press Release :-

 

Former ISRO Chairman S. Somanath to be the Chief Guest at ABVP’s 71st National Conference

 

Dr S. Somanath, renowned space scientist and former Chairman of the Indian Space Research Organisation (ISRO), will address student delegates from across the country as the Chief Guest at the inaugural session of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) 71st National Conference. The conference will be held from 28 to 30 November at the Parade Ground in Dehradun, Uttarakhand with participation from more than 1,500 representative karyakartas.

 

Notably, Dr Somanath led ISRO from January 2022 to January 2025, guiding India’s space programme to several historic achievements. Under his leadership, India successfully accomplished the Chandrayaan-3 lunar landing, the Aditya-L1 mission, the XPOSAT mission, advancements in the INSAT series and several other significant satellite launches. He also played a crucial role in the development of the Reusable Launch Vehicle (RLV-LEX), the Small Satellite Launch Vehicle (SSLV), the expansion of India’s national space policy and the strengthening of ISRO’s collaboration with private space startups, making him a true inspiration for the youth of the nation.

 

ABVP National General Secretary Dr Virendra Singh Solanki said, “Dr S. Somanath will address the delegates during the inaugural session of ABVP’s 71st National Conference on 28 November in the sacred land of Uttarakhand. His contributions in elevating Indian science and space research to the global stage are exemplary. His guidance at this national conference will provide new direction and inspiration to young minds across the country in the fields of science, research and innovation.”

 

(This Press Release has been issued by Central Office Secretary Shri Saurabh Pandey.)