आरबीआई गवर्नर को अभाविप ने बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खाते फ्रीज करने के गैर-कानूनी निर्णय के विरूद्ध ज्ञापन देकर बैंकों पर दंडात्मक कार्रवाई की माँग की।
दि. 26 अप्रैल 2024
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
आरबीआई गवर्नर को अभाविप ने बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खाते फ्रीज करने के गैर-कानूनी निर्णय के विरूद्ध ज्ञापन देकर बैंकों पर दंडात्मक कार्रवाई की माँग की।
शिक्षा विभाग द्वारा बैंक खाते फ्रीज करने से बिहार के विश्वविद्यालयों का कामकाज ठप।
बिहार के विश्वविद्यालयों में छात्रों से जमा धन का हुआ अवैध हस्तांतरण: याज्ञवल्क्य शुक्ल।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गर्वनर को पत्र लिखकर बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों से नियमों के विपरीत अवैध हस्तांतरण तथा गैरकानूनी तरीके से बैंक खातों को फ्रीज करने के मामलों में संबंधित बैंकों के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की माँग की है। बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खाते अवैध रूप से फ्रीज करने के बाद उत्पन्न हुए वित्तीय संकट से विश्वविद्यालय पूरी तरह ठप पड़ गये हैं।
गर्वनर को भेजे गए पत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट उल्लेखित किया है कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 तथा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के अनुसार वित्तीय क्षेत्र से जुड़े निर्णयों से जुड़े नियमों को पूरी तरह से अनदेखा करते हुए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के एक प्रशासनिक अधिकारी के आदेश पर बैंक खातों से अवैध हस्तांतरण तथा बैंक खातों को फ्रीज करने की गैर-कानूनी कार्रवाई हुई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा सुचारू संचालन में बाधा बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य शिक्षा सचिव के गैर-कानूनी तथा अधिनायकवादी निर्णयों के विरोध में कैबिनेट सचिव को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की माँग की है तथा अपर मुख्य शिक्षा सचिव के कारस्तानियों से कैबिनेट सचिव को अवगत कराया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के कथित मसीहा के अधिनायकवादी निर्णयों से बिहार का शिक्षा क्षेत्र जो पहले से ही पिछड़ा हुआ है,वह और भी अधिक पिछड़ रहा है। बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों के बैंक खातों में छात्रों के जमा पैसे को शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैंकों के साथ साँठ-गाँठ से अवैध रूप से हस्तांतरित कर लिया गया। यह अत्यंत शर्मनाक है। विद्यार्थी परिषद ने आरबीआई गर्वनर को पत्र के माध्यम से नियमों की अवहेलना के विषय में अवगत कराया है तथा कार्रवाई की माँग की है। विद्यार्थी परिषद उचित कार्रवाई होने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
(यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगम्बर पवार द्वारा जारी की गयी है।)
Date: 26th April 2024
-: Press Release:-
ABVP submits memorandum to RBI governor demanding strict action against unlawful freezing of Bihar State Universities' Bank Accounts
The action by Bihar's Education Department to freeze the bank accounts of universities has brought the functioning of Bihar's universities to a halt
The unauthorized transfer of students' deposited money from the bank accounts of Bihar's state universities is highly condemnable: Yagywalkya Shukla
In light of recent illegal transfers of money from the bank accounts of state universities and unlawful decisions to freeze the bank accounts of universities in Bihar, ABVP has submitted a memorandum to the RBI Governor demanding punitive action against the banks involved. Following the unauthorized freezing of bank accounts, financial crises have paralyzed the universities in Bihar.
The memorandum addressed to the RBI Governor explicitly highlights the illegal actions taken by the State Government's Education Department, under the orders of a bureaucratic official, which violates the Bihar State Universities Act, 1976, and the Reserve Bank of India Act, 1934.
ABVP has demanded stringent action against the unlawful and authoritarian decisions of the Additional Chief Secretary of the Education Department, which obstructs the autonomy and smooth functioning of Bihar's state universities. ABVP has also sent a letter to the Cabinet Secretary, informing about these improprieties and demanding intervention against these decisions of the Additional Chief Secretary (Education).
ABVP National General Secretary, Shri Yagywalkya Shukla, stated, "Bihar's education sector, already lagging behind, is further regressing due to these authoritative decisions of the so-called Messiah of Education. The unauthorized transfer of students' deposited money from the bank accounts of Bihar's state universities is highly condemnable. ABVP has brought this matter to the attention of the RBI Governor through its memorandum, demanding adherence to regulations and immediate action."
(This Press Release has been issued by Central Office Secretary Shri Digambar Pawar.)