Press release

ABVP demands Inclusion of a chapter about Northeast in NCERT curriculum

June 03, 2021

   दिनांक: 03 जून 2021

-: प्रेस विज्ञप्ति :-

पूर्वोतर राज्यों से जुड़े विषयों का हो एन.सी..आर.टी. एवं विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रम में समावेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वोतर क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं जैसे इतिहास, समाज, साहित्य, स्थानीय संस्कृति आदि विषयों पर एन.सी.ई.आर.टी. एवं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में जोड़ने की माँग दोहराती है, जिससे पूर्वोतर राज्यों के प्रति सभी की समझ बढ़े।

सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश को लेकर की गयी टिप्पणी से ध्यान आता है कि पूर्वोतर की संस्कृति, उसके गौरवशाली इतिहास की कम समझ के कारण व्यक्ति ऐसी टिप्पणी करता है। पूर्वोतर के स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा, प्राचीन इतिहास, संस्कृति, सर्वागीण विकास आदि विषयों पर पाठ्यक्रम जोड़ा जाए इसको लेकर राष्ट्रीय अधिवेशन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकों में प्रस्ताव के माध्यम से माँग करती आयी है ।

अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि, “अभाविप ने समय समय पर सील यात्रा, नॉर्थ-ईस्ट यूथ पार्लमेंट, पूर्वोतर को जानो - भारत को जानो यात्रा आदि के माध्यम से पूर्वोतर को देश भर से जोड़ने का कार्य किया है। पिछली सरकारो ने पूर्वोतर के विषयों को गम्भीरता से नहीं लिया इसलिए एन.सी.ई.आर.टी. के पाठ्यक्रम में कभी भी पूर्वोतर को नहीं जोड़ा गया। अभी जब नैशनल करीकलम फ़्रेम्वर्क पर काम चल रहा है अभाविप की माँग है कि पूर्वोतर के प्रमुख विषयों पर पाठ्यक्रम में जोड़ा जाये।”