Press release

चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: अभाविप।

August 23, 2023

   दिनांक: 23 अगस्त 2023  

-: प्रेस विज्ञप्ति:-

 

चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: अभाविप।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चन्द्रयान-3 अभियान की सफलता पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करती है। चन्द्रयान-3 की सफलता से देश की वैज्ञानिक प्रगति में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, भारत की यह वैज्ञानिक प्रगति सम्पूर्ण विश्व के लिए शुभ तथा शोध आदि क्षेत्र में पथ प्रशस्त करने वाली होगी।

 

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने सभी अभाविप कार्यकर्ताओं की शुभेच्छाओं को प्रेषित करते हुए चन्द्रयान-3 अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक टीम व सहायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा देश की उत्तरोत्तर वैज्ञानिक प्रगति की कामना की।

 

 

(यह प्रेस विज्ञप्ति केंद्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगंबर पवार द्वारा जारी की गयी है।)