Press release

PN_H_ABVP_wrot_letter_Chairman_University_Grants_Commission_demanding_re-open_UGC-NET_application_portal

June 07, 2023

  दिनांक: 7 जून 2023  

-:प्रेस विज्ञप्ति:-

अभाविप ने यूजीसी-नेट आवेदन पोर्टल को पुनः खोलने की मांग हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष लिखा पत्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने आज बुधवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर मांग की है कि राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के आवेदन के लिए पुनः पोर्टल को खोला जाए , जिससे इस परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों को आवेदन करने का अवसर मिल सके। तकनीकी दिक्कतों व समय से एक दिन पूर्व ही वेबसाईट में समस्या के कारण देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी यूजीसी-नेट की जून में प्रस्तावित परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।

ध्यातव्य हो कि यूजीसी नेट के आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने की अंतिम तिथि 31 मई थी परन्तु तकनीकी दिक्कतों के कारण आवेदन पोर्टल 30 मई से ही काम करना बंद कर दिया था , जिसके चलते छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा,इन उपर्युक्त कारणों से पोर्टल को पुनः आवेदन हेतु खोला जाना बेहद आवश्यक है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि,"यूजीसी नेट  का आवेदन पोर्टल छात्रों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए पुनः खोला जाना चाहिए अन्यथा छात्रों को अतिरिक्त 6 महीने प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् यह मांग करती है कि पोर्टल को पुनः खोला जाए , जिससे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने से वंचित रह गए छात्र प्रक्रिया को पूर्ण कर सके। इस संदर्भ में यूजीसी शीघ्र निर्णय ले।"

(यह प्रेस विज्ञप्ति केंद्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगंबर पवार द्वारा जारी कि गयी है।)