Press release

Budget increase for education sector welcome

February 01, 2024

                                                                      दि. 1 फ़रवरी 2024  

-:प्रेस विज्ञप्ति:-

शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट बढ़ोतरी स्वागतयोग्य: अभाविप।

भारत के समग्र विकास को मूर्त रूप देने के आत्मविश्वास से युक्त है अंतरिम बजट: याज्ञवल्क्य शुक्ल।

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट से आशान्वित है कि, देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। गरीब, युवा, महिला एवं किसान आदि वर्गों के उत्थान पर केंद्रित अंतरिम बजट सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है। शिक्षा क्षेत्र की आवश्यकताओं पर सभी हितधारकों को ध्यान देने की आवश्यकता है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि, सरकार, युवाओं के मुद्दों पर प्रमुखता से कार्य को आगे बढ़ाएगी तथा विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की नेतृत्वकारी भूमिका से देश सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में शीघ्रता से आगे बढ़ सकेगा। अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन के लिए पूंजीगत व्‍यय बढ़ाने का निर्णय अभिनंदनीय है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, "भारत के दीर्घकालिक विकास को साधने की कोशिश इस बजट में हुई है। सरकार को रोजगार सृजन, शैक्षणिक संस्थानों के ढांचागत विकास तथा विभिन्न वर्गों के उत्थान की दिशा में और तेजी से प्रयास करने होंगे। यह बजट, आत्मविश्वास से युक्त भारतीयों की आशाओं को सकारात्मक दिशा देने वाला है। भारत के समग्र विकास के आत्मविश्वास से युक्त यह बजट चुनाव के दबाव से मुक्त तथा भारतीयों की आकांक्षाओं के अनुरूप है।"

(यह प्रेस विज्ञप्ति केन्द्रीय कार्यालय मंत्री श्री दिगम्बर पवार द्वारा जारी की गयी है)