Press release

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद

November 05, 2022

दिनांक:  05 नवम्बर 2022

-:शोक सन्देश :-

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद

देश में युवाओं के मध्य मतदान के प्रति जागरूकता का प्रसार करने वाले देश के लिए मार्गदर्शक, स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।

अपने निधन से 2 दिन पूर्व ही अस्वस्थता में पोस्टल बैलेट के जरिए उन्होंने 34वीं बार मतदान कर देश के प्रति अपना कर्तव्य पूर्ण किया।

अभाविप ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगन भाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नागेश ठाकुर जी ने राष्ट्र की इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त किया है।

___________________________________________________________________________________________

(यह शोक सन्देश केंद्रीय कार्यालय मंत्री दिगम्बर पवार द्वारा जारी किया गया है।)