Press release

Condolence Message on tragic demise of Former Prime Minister of Japan Shinzo Abe

July 08, 2022

 

-:शोक संदेश:-

शिंज़ो आबे का निधन भारत-जापान मैत्री के लिये अपूरणीय क्षति: अभाविप

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुक्रवार को हुई जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शोक व्यक्त करती है एवं शोक संतप्त परिवार  एवं संबंधियों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है। जापान और भारत का रिश्ता हमेशा से सांस्कृतिक धरातल पर सहस्त्राब्दी से अधिक की मैत्री का रहा है और ऐसे में शिंजो आबे का निधन भारत के लिए अपूर्णीय क्षति है।

ज्ञात हो कि 8 जुलाई को एक चुनावी कैंपेन के दौरान जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई थी जिसके उपरांत इलाज के लिए उन्हें नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या स्तब्ध करने वाली है, जिसपर हम शोक व्यक्त करते हैं एवं हमारी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।”

अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. छगनभाई पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री निधि त्रिपाठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

(यह शोक संदेश केंद्रीय कार्यालय मंत्री दिगंबर पवार द्वारा जारी किया गया है।)