ABVP SWEEPS ALL 4 POST IN DUSU
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चारों सीटो पर ABVP की जीत, लहराया भगवा परचम छात्रों ने सही नेतृत्व चुनकर देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की - श्रीहरि बोरीकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अभाविप ने सभी चार सीटों पर कब्जा करते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की है। चुनावनतीजे आते ही अभाविप समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी केमोहित नागर, उपाध्यक्ष पद के लिए परवेश मलिक, सचिव पद के लिए कु. कनिका शेखावत और संयुक्त सचिव पद पर आशुतोषमाथुर ने शानदार जीत हासिल की है। अध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि हमें इस जीत की पूरी उम्मीद थी। उन्होंने इस जीत काश्रेय दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों और अभाविप के कार्यकर्ताओ की मेहनत को दिया। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीहरि बोरीकर ने भारी बहुमत से जीत दिलाने पर सभी छात्र- छात्राओ को हार्दिक बधाई औरधन्यवाद दिया है, उन्होंने कहा की यह विजय युवाओं की अभाविप में लगातार बढ़ती हुई निष्ठा का प्रमाण है। इस चुनाव में छात्रों ने सही नेतृत्व चुनकर देश और समाज के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है, सभी छात्रों व युवाओ से आशा है की देश केविकास हेतु बदलाव के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे आयें। साथ ही उन्होंने कहा की परिसरों में अराष्ट्रीय तत्वों को बढ़ावा देकर शैक्षणिक वातावरण…
Related coverage
•Aug 2022
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में अभाविप बीएचयू इकाई द्वारा क्रमिक आंदोलन प्रदर्शन
•Jun 2022
विश्व पर्यावरण दिवस पर अभाविप की ओर से वृक्षारोपण अभियान के पंजीकरण की शुरुआत
•Sep 2021
ABVP and its Visionary initiative DIPEX for Engineering students
•Apr 2016
Our Tributes to Prof. Yashwanth Rao Kelkar on his Birth Anniversary.
•Apr 2016
April Edition of Chaatrashakthi
•Apr 2016
ABVP's National Organizing Secretary Shri Sunil Ambekar addresses teachers of DU.